वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया जंक्शन के बाहरी परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक प्रथम दृष्टया में भिखारी प्रतीत होता है। सूचना के बाद गया रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी को भेजकर शव को बरामद कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया बताया मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। स्टेशन परिसर में रहे लोगों ने बताया कि मृतक को स्टेशन के आसपास भिक्षाटन करते देखा जाता था। घटनास्थल पुराने द्वितीय श्रेणी टिकट बुकिंग कार्यालय के सामने बताया गया है।