वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर स्थित नर्मदा फूड स्टॉल पर महाबोधि एक्सप्रेस के यात्री अमित कुमार को पानी के बोतल में 15 के बदले ₹ 20 का ओवरचार्जिंग किया गया था। इसके बाद इन्होंने ऑनलाइन कंप्लेन किया। जिसके तत्काल बाद गया जंक्शन के सीएसजी रंजीत कुमार ने उस स्टॉल का निरीक्षण किया। जांच के पश्चात यह पाया कि शिकायतकर्ता अमित कुमार की शिकायत जायज है। इसके बाद तत्काल डीडीयू मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल के आदेश पर स्टॉल संचालक से ₹ 590 का आर्थिक जुर्माना वसूला गया। पीड़ित यात्री ने तत्काल कार्रवाई के लिए रेलवे के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। हालांकि यात्री संचालक से जुर्माना नहीं वसूले जाने का भी अनुरोध सीएसजी से किया। लेकिन नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।