मगध लाइव वरीय संवाददाता देवव्रत मंडल

14 महिला और दो पुरूष बंदी कर रहे हैं छठ व्रत

गया के केंद्रीय कार में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बन्दी मना रहे है। इस बलवर्स 14 महिला और 2 पुरूष बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। जिन्हें जेल प्रशासन ने छठ पूजा से संबंधित सामग्रियां उपलब्ध कराया है। जेल के अंदर लाउडस्पीकर पर छठ के लोकगीत बज रहे हैं। जेल प्रशासन की तरफ से सारी व्यवस्थाएं मुहैया कराई है। जेल परिसर को इसके लिए सजाया गया है। अर्ध्य के लिए बनाए गए घाट को भी सुंदर तरीके से सजाया गया है। जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा, जेल उपाधीक्षक रामानुज द्वारा व्रतियों के बीच साड़ी, वस्त्र, सूप, दउरा एवं अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया है।
जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा के हवाले से बताया गया कि जेल परिसर में ही निर्मित तालाब को अर्घ्य अर्पित करने के लिए सजाया गया है। जहां व्रती अस्चलगामी और उदयीमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देंगे। वही कोविड-19 के गाइडलाइन का भी पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। छठ पर्व को लेकर जेल में भक्ति का माहौल बना है। उन्होंने बताया है कि 14 महिला बंदी और दो पुरुष बंदी इस वर्ष छठ का व्रत कर रहे हैं।