वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदा बुजुर्ग गांव निवासी रविकांत के रूप में हुई
गया शहर के रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लाइन के नजदीक पहाड़ी के पास से 31 दिसंबर को बरामद शव की पहचान करा ली गई है। मृतक रविकांत कुमार(28) गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदा बुजुर्ग गांव निवासी के रूप में हुई है। शव की शिनाख्त के बाद उनके परिजनों को सौप दिया गया है। रविवार की देर शाम शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दी है। इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि 31 दिसंबर को शहर के ही विष्णुपद थाना की पुलिस ने पहाड़ी के नजदीक से रविकांत की लाश को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई करने के बाद रामपुर थाना में एक कांड अंकित कराया था। इधर इस कांड के अनुसंधान कर रहे रामपुर थाना के पुलिस सबइंस्पेक्टर अरविंद किशोर ने livemagadh को बताया कि मृतक की पहचान हो जाने के बाद अज्ञात के विरुद्ध हत्याकांड का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इधर ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक रविकांत कुमार 31 दिसंबर को ही घर से निकल गया था। अंतिम बार लोगोंन ने उसे बुधौल गांव के एक ईंट भट्ठे के पास देखा था। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच शनिवार को एक न्यूज चैनल पब्लिक ऐप्प पर समाचार प्रसारित हुआ तो परिवार में रहे उनके पिता वसंत महतो उर्फ वसंत प्रसाद व मृतक की पत्नी रामपुर थाना पहुंचे। जहां शव की पहचान की। बहरहाल, पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है आखिर रविकांत गया शहर कैसे पहुंचा और इसकी हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है। आईओ अरविंद किशोर ने बताया कि फिलहाल पुलिस स्वयं मामले को संज्ञान में लेते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ रही है।