मगध लाइव वरीय संवाददाता देवव्रत मंडल

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने की बड़ी कार्रवाई
गया जिले के आमस थाना क्षेत्र मुख्य मार्ग एनएच 2 पर सावकला स्थित टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर चार अफीम तस्करों को हिरासत में लिया है। सभी अफीम तस्कर झारखंड से दो लग्जरी इनोवा एवं आई 10 वाहन में अफीम लाद कर झारखंड से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहे थे।
नारकोटिक्स कंट्रोल के अधिकारियों ने तस्करों का पीछा करते हुए आमस थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर 16 पैकेट 15 किलो अफीम के साथ हिरासत में ले लिया। दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपए बताई जाती है। आमस थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के अनुसार सभी तस्कर अफीम का कारोबार करते हैं। तस्करों की पहचान यूपी के बरेली के रहने वाले विजय सिंह, श्याम बिहारी, विवेक सिंह, उमेश पाल सिंह के रूप में की गई है।