अतरी संवाददाता गौरव सिंह
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र होरीडीह गांव में खलिहान मे रखे धान की आटि में आग लग गयी। होरीडीह निवासी राजेश खन्ना ने अपने गांव निवासी उमेश यादव महेश यादव सुधीर यादव गौतम कुमार विवेक कुमार विपिन कुमार लालू यादव सत्येंद्र यादव सरजू यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि इन लोगों ने शुक्रवार की देर रात मेरे खलिहान में रखे 12 हजार धान की आटी को किरासन तेल छिड़ककर आग लगा दिया है। जिससे लगभग एक लाख रुपैया का नुकसान हुआ है। नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।