वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गुरुवार को केन्द्रीय विद्यालय क्र.1,गया में संविधान दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए विद्यालय के समस्त सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान के पिता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर विद्यालय प्रभारी प्राचार्या डॉ. आमिना खातून द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्या महोदया और स्टाफ सदस्यों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई।संविधान दिवस के अवसर पर सामाजिक विज्ञान शिक्षक शशि शेखर ने अपने व्याख्यान में भारतीय संविधान के महत्व व प्रस्तावना से विस्तृत परिचय कराया। संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ने संविधान के वैशिष्ट्य से परिचित कराते हुए कहा कि एक आदर्श नागरिक के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को अपने संविधान को आत्मसात करना अतिआवश्यक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी वर्चुअल तरीके से प्रस्तावना का पठन किया और भारतीय संविधान के महत्त्व से अवगत हुए।साथ ही विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने हेतु ऑनलाइन क्विज़ का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों की प्रतिभागिता रही।