29.6 C
Gaya

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री की असामयिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

Published:


मगध लाइव अतरी संवाददाता गौरव सिंह

अतरी प्रखंड क्षेत्र भाजपा कार्यालय टेटुआ बाजार में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर  शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। विजय सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुरारी शर्मा की मौत असामयिक निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक है भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट की मौन रखकर जिला महामंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की ।वह एक अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता थे उनके निधन से भाजपा को गहरी क्षति हुई है इसकी भरपाई मुश्किल है ।इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार निराला , विजय सिंह, अतरी प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह शंभू पांडेय  शंकर दयाल सिंह  अतरी प्रमुख नवल किशोर सिंह राम आशीष सिंह रोहित कुमार के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img