वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गुरुवार को गया शहर के चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में भारतरत्न, प्रियदर्शनी देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात उनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू ने कहा कि भारत को विश्व के अग्रणी देशों की श्रंखला में लाने वाली आयरन लेडी के नाम से मशहूर श्रीमती इंदिरा गांधी आजीवन देश की एकता अखंडता के लिए अपने शरीर के एक, एक कतरा खून न्योछावर कर दिए।
समारोह में शामिल कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी, मनोज कुमार पान, राजीव कुमार तांती, श्यामनंदन कुमार , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, विनोद बनारसी, लाडला अंसारी, अमित कुमार, सुमन कुमार, जनार्दन मांझी, आदि ने कहा कि देश से गरीबों हटाओ के नारे को बुलंद करने वाली , बैंको, कोलिवरी, को राष्ट्रीयकरण कर देश के लोगो को नई पहचान देने का काम इंदिरा गांधी जी ने किया था।
आज आवश्यकता है इंदिरा गांधी के चरणों को नमन कर इनके पद चिन्हों पर चल कर देश से साम्प्रदायिकता, जात, पात, को उखाड़ फेंकने का।