लाइव मगध गुरुआ संवाददाता

गुरुआ-करमाइन मार्ग में रामनगर पुल के समीप बाइक पर से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल औरंगाबाद के रियुर से देवकली अपने मायके आ रही थी। घनश्याम भगत की पुत्री 55 वर्षीय मीना देवी अपने मायके भाई की शादी में देवकली आ रही थी, कि गुरुआ करमाइन मार्ग मे रामनगर पुल के समीप बाइक के संतुलन खो जाने के कारण गिर गई।
जहां महिला ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगो के सहयोग से नजदीकी अस्पताल जे जाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मायके और ससुराल में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।