

गया: मेजर जनरल एम.इन्द्रबालन,अपर महानिदेशक एन सी सी निदेशालय बिहार एंड झारखण्ड द्वारा आज गया ग्रुप का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर एन सी सी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया उसके बाद मेजर जनरल एन सी सी कैडेटों,सैन्य अधिकारियों, ए एन ओ तथा पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ से मिलें। गया ग्रुप एन सी सी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सी सी जलील ने गया ग्रुप के एन सी सी गतिविधियों से मेजर जेनरल को अवगत कराया। तत्पश्चात केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं कैडेट्स से भी मिले ।

तत्पश्चात अपर महानिदेशक 6 बिहार बटालियन एवं 27 बिहार बटालियन का भी निरीक्षण किया इस दौरान भी वँहा कैडेटों, सैन्य अधिकारियों एवं ए.एन.ओ एवं सिविल स्टाफ से मुलाकात की। इसके बाद मेजर जेनरल साउथ बिहार यूनिवर्सिटी के वाईस चान्सलर एवं कैडेट्स से मिलें।सभी से मिलने के दरम्यान जनरल बालन ने कैडेट्स,ए एन ओ एवं अधिकारियों को एन सी सी गतिविधियों के उत्कृष्ठ कार्य के लिए सराहना एवं पुरस्कृत किया एवं इससे बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर गया ग्रुप के 7 बटालियन के समादेशी पदाधिकारी,ए एन ओ सेकंड ऑफिसर मुकेश प्रसाद वर्मा,लेफ्टिनेंट सुनील कुमार,सुरेश कुमार,अशोक कुमार,डॉक्टर प्रज्ञा गुप्ता,थर्ड ऑफिसर मोहम्मद यूसुफ,दिनेश कुमार,जावेद कुमार,प्रतिभा कुमारी,मोना कुमारी,पी आई स्टाफ सूबेदार दिलचंद प्रधान,हवलदार सुनील कुमार,पप्पू कुमार,हरिनन्दन कुमार इत्यादि मौजूद थे यह जानकारी 27 बिहार बटालियन एवं 6 बिहार बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल जे एन कुमार एवं कर्नल अर्धयु कुमार ने दिया।
रिपोर्ट- प्रकाश कुमार लाइव मगध संवाददाता ,गया