लाइव मगध वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

भाजपा जिला कार्यालय आनंदी माई मोड़ के पास जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में एनडीए की जीत पर पटाखा,और मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि एनडीए की बिहार की जनता की जीत है। भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता की अथक परिश्रम किया। गया जिला के दस विधान सभा में पांच सीटों पर एनडीए कामयाब रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव,प्र्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंगल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में भाजपा नयी बुलंदियों को छुआ है। मोदी हैं तो मुमकिन है को चरितार्थ करने का अवसर बिहार में भी लागू होता दिखता है। आत्मनिर्भर बिहार बनाने में हमलोग जरुर कामयाब होंगे।

भारत के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा को काफी सफलता प्राप्त हुआ है। बिहार में एनडीए और भाजपा की सफलता पर पटाखा जलाकर और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई है।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कंचन सिन्हा, अजय कुमार,डॉ. अनुज कुमार, विनोद सिंह, संतोष ठाकुर, किरण पाण्डेय,निमा कुमारी, कुमार सत्यशील, सरयु ठाकुर, वंदना कुमारी, सुरेन्द्र यादव,द्वराकाधीश, ऋषि लोहानी, दीनानाथ, आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।