मगध लाइव संवाददाता प्रकाश कुमार

गया।इलरा पंचायत ग्राम परसावा में बोधगया पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता नेतृत्व में एनडीए की जीत की खुशी में दो मन लड्डू कारीगरों द्वारा बनाया गया। इस जीतपर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाराचट्टी नवनिर्वाचित विधायक ज्योति मांझी का भव्य स्वागत अंग वस्त्र व बुके देकर भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने किया।
उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा बोधगया पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एनडीए की बिहार की जनता की जीत है। भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता की अथक परिश्रम किया। गया जिला के दस विधान सभा में पांच सीटों पर एनडीए कामयाब रहा है। भाजपा नयी बुलंदियों को छुआ है। मोदी हैं तो मुमकिन है को चरितार्थ करने का अवसर बिहार में भी लागू होता दिखता है। आत्मनिर्भर बिहार बनाने में हमलोग जरुर कामयाब होंगे।
इस मौके पर बोधगया पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता राजेश्वरी प्रसाद कुशवाहा राम रहीम पाल रामप्रताप महामंत्री विवेकानंद कामता सिंह राणा सिंह अमित कुमार दिनेश सिंह चंद्रवंशी अमन पटेल आनंद पटेल निषाद आलम, पूर्व कृषि मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।