मगध लाइव संवाददाता प्रकाश कुमार

गया। बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 व दुर्गा पूजा को लेकर रेल पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ जलाला रेड्डी के निर्देशानुसार गया जंक्शन पर राजकीय रेल पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

इस संबंध में रेल पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ जलाला रेड्डी ने बताया कि आने जाने वाले सभी ट्रेनों को भी चेक किया जा रहा है। गया जंक्शन पर रखी जा रही पैनी नजर सादे कपड़ों में तैनात जवान रहेंगे। मेटल डिटेक्टर से सभी यात्रियों को चेक किया जा रहा है।
बिहार विधानसभा निर्वाचन व दुर्गा पूजा को लेकर जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी को लेकर सोमवार को जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली ट्रेनों को चेक किया। इसके अलावा वेटिंग रूम में रूके यात्रियों और उनके सामान की चेकिंग की गई। अकारण प्लेटफार्म या वेटिंग रूम में आराम कर रहे लोगों से पड़ताल की गई। इस चेकिंग अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा निर्वाचन व त्योहार को लेकर शुरू किया गया चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। जंक्शन पर पहुंचने वाली ट्रेनों में चेकिंग कराई जा रही है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अलग अलग टीमें गठित की गई हैं। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला सिपाहियों को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार नजर रखी जा रही है।