मगध लाइव संवाददाता रामानंद सिंह

मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत लगभग तीन दर्जन से अधिक छठ घाटों पर शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने चारदिवसीय छठ का अनुष्ठान संपन्न किया। जैसे ही सूर्य की लालिमा दिखाई दी, व्रतियों अपने हाथों में सूप पर फल, नारियल अपने हाथों में लिए भगवान भास्कर की आराधना के साथ अर्घ्य अर्पण किया। श्रद्धालुओं ने लोक आस्था के साथ अर्घ्य अर्पित किया। दूध और पानी मिश्रित दूध का अर्घ्य भगवान भास्कर को अर्पित किया। अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। मोहाने नदी लखैपुर, चैया, नीरजना राजवर, टेसवार, मटिहानी, केवला, अमकोला, मुसैला, धरहरा, सिरियावा, सिन्दुआ, जोरविगहा, आदि घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बहती जलधारा के बीच अर्घ्य अर्पित किया। इसके अलावा तालाब, पोखर में भी व्रतियों और श्रद्धालुओं ने उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया।इस प्रकार मोहनपुर प्रखंड के केनारी सूर्य मंदिर में भी बड़ी संख्या में छठ व्रतियो एवं श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। कई छठ घाटों पर प्रखंड प्रमुख संजय कुमार अकेला एवं उपप्रमुख मुन्ना यादव छठ घाट पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। केवला छठ घाट को मुखिया पति उपेंद्र पासवान, पूर्व उपप्रमुख श्रीधरनाराय यादव, पूर्व मुखिया देवनंदन प्रसाद यादव ने घाट को फीता काट कर उदघाटन किया। कई छठ घाटों पर छठ पूजा समिति के द्वारा छठ व्रतीयो एवं श्रद्धालुओं के लिए लाईट का व्यवस्था की गई थी। कई जगह पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा फल फूल का वितरण किया गया है।