प्रकाश कुमार
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा का गया जंक्शन एवं रोडसाइड स्थित विभिन्न कार्य स्थलों पर रेल कर्मचारियों के साथ वार्ता की गई जिसमें भारत सरकार / रेल मंत्रालय द्वारा बोनस की घोषणा अब तक नहीं किए जाने के खिलाफ बोनस दिवस के रूप में आज के दिन को मनाया गया। जैसा की सर्वविदित है की ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के स्टैंडिंग कमेटी के फैसले के अनुसार 20 अक्टूबर 2020 को देशभर सहित पूरे ईस्ट सेंट्रल रेलवे में भी बोनस दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही 21 अक्टूबर 2020 तक बोनस भुगतान की घोषणा नहीं की जाती है तो 22 अक्टूबर 2020 को रेल का चक्का जाम किया जाएगा। साथ ही नाइट ड्यूटी एलाउंस का भुगतान, निजी करण एवं निगमीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, डी ए, एक्ट अप्रेंटिस का समायोजन, मान्यता का चुनाव समेत तमाम मुद्दों को लेकर रेल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। गया जंक्शन एवं रोडसाइड स्टेशनों एवं कार्य स्थलों पर विभिन्न विभागों जैसे परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल, टीआरएस, कैरिज एवं वैगन, टी एल आई सहित कई विभागों के कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया एवं अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर गया शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा सचिव विजय कुमार उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा मधुर लाल मंडल लक्ष्मण प्रसाद संयुक्त सचिव रामप्रवेश प्रसाद संगठन मंत्री राजन कुमार सिन्हा बीके जायसवाल कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाखा पार्षद बबलू कुमार सिन्हा मुन्नी कुमारी सुमित कुमार विनोद कुमार युवा शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल रंजन तथा नीरज कुमार के अलावा बहुत सारे रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
