
Gaya: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा गया की मासिक बैठक उपशाखा रफीगंज में किया गया। सर्वप्रथम ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर जोन के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने जाने के उपलक्ष्य में मिथिलेश कुमार का भव्य हार्दिक अभिनंदन किया गया। तदुपरांत शाखा पार्षदों की बैठक संचालित की गई जिसकी अध्यक्षता गया शाखा के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। शाखा सचिव विजय कुमार ने अपने संबोधन में रेलवे कर्मचारियों को यूनियन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आवाहन किया साथ में सदस्यता अभियान को और तेजी लाने का यूनियन पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उपाध्यक्ष अवधेश कुमार ने अपने संबोधन में विभिन्न विभागों खासकर पी डब्ल्यू आई ऑफिस रफीगंज अंतर्गत पड़ने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को नजर अंदाज करने वाले बाबू को सावधान रहने की हिदायत दी साथ में समस्याओं का समाधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। सहायक सचिव मुकेश सिंह ने काफी विस्तार से यूनियन की उपलब्धियों को कर्मचारियों के बीच रखा।अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने यूनियन के पदाधिकारियों एवं शाखा पार्षदों को संगठन की शक्ति के बारे में बताया तथा अनुशासित रहने की अपील की। विभिन्न कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने हेतु पीडब्ल्यूआई ऑफिस रफीगंज के वरीय प्रशाखा अभियंता को निर्देश दिया। कार्यकारी अध्यक्ष ईसीआर के यू हाजीपुर मिथिलेश कुमार की उपस्थिति गरिमामय रही।
इस मौके पर गया शाखा के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा सचिव विजय कुमार संयुक्त सचिव रामप्रवेश प्रसाद उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद अवधेश कुमार अरुण कुमार ओझा सहायक सचिव मुकेश सिंह उत्तम कुमार संगठन मंत्री बीके जायसवाल अजीत कुमार श्रीवास्तव बीके चौधरी डेलीगेट रामचंद्र यादव शाखा पार्षद खुशबू कुमारी अनिल कुमार यादव अमरजीत कुमार अनिल कुमार टी आर डी युवा शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल रंजन अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार कोषाध्यक्ष राजेश कुमार बहुत सारे रेल कर्मचारी भी उपस्थित थे।
लाइव मगध संवाददाता प्रकाश कुमार