वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर हाजीपुर जोन के पूर्व सहायक महामंत्री मिथिलेश कुमार के निर्विरोध कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी में उनका भव्य अभिनंदन किया गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की गया शाखा कार्यालय में आयोजित अभिनंदन सह सम्मान समारोह में काफी संख्या में यूनियन के गया शाखा के पदाधिकारी एवं शाखा पार्षद तथा रेल कर्मचारी उपस्थित थे । गया शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गया शाखा से अपनी कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत आगे बढ़कर मिथिलेश कुमार पूर्व मध्य रेल जोन की जिम्मेदारी उठाने का जिम्मा लिया। ये गया शाखा के लिए यह गर्व व हर्ष दोनों की बात है। गया शाखा सचिव विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार मिथिलेश कुमार रेल कर्मचारियों के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहते हैं और उनकी समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहते हैं। ये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचन उनकी ईमानदारी का फल है।
इस अवसर पर गया शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, सहायक सचिव मुकेश सिंह, संगठन मंत्री राजन कुमार सिन्हा, बीके जायसवाल, केंद्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार , संजय कुमार , रामचंद्र यादव, सुरेश प्रसाद यादव, युवा शाखा अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल रंजन, अजय कुमार सिंह, नीरज कुमार, शाखा पार्षद सुमित कुमार, विनोद कुमार, बबलू कुमार सिन्हा, मदन राम लोको पायलट नरेश प्रसाद के अलावा बहुत सारे रेल कर्मचारी उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार आदि ने समारोह की सफलता के अपना बेतहर योगदान दिया।