वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित नवनिर्वाचित अन्य नेताओं को स्वागत व सम्मानित डेहरी-ऑन-सोन की शाखा द्वारा किया गया। इस मौके पर शाखा के पदेन पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। सम्मानित किए जाने वालों में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, केन्द्रीय सहायक महामंत्री रमेश चन्द्रा, केंद्रीय संगठन मंत्री बी बी पासवान का नाम शामिल है।
सम्मानित करने वालों में डेहरी शाखा मंत्री एस पी सिंह, कोषाध्यक्ष विजय बहादुर, संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिन्हा, बिरेन्द्र पासवान, शाखा पार्षद बबन पासवान आदि थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि गया शाखा सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सीसीएम मनोज कुमार, मुग़लसराय से डी के गुप्ता, मोहन राम उपस्थित रहे।