लाइव मगध डेस्क
इंटर की परीक्षा एक फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगा
बिहार बोर्ड की इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 से 18 जनवरी तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा को लेकर सभी सामग्री बिहार के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेज दी गयी है। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए औपबंधिक नियुक्ति पत्र शिक्षण संस्थानवार भेज दी है। नियुक्ति पत्र वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। शिक्षण संस्थान वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इंटर की परीक्षा एक फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इसमें 13 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेगा। इसमें 15 लाख के लगभग परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2021 ( Bihar Board 10th 12th Exam 2021 ) में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दुगुना कर दिया है। मैट्रिक में विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न 80, लघु उत्तरीय 24 और छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या रहेगा। लेकिन छात्रों को उत्तर 79 प्रश्न का देना है। वहीं मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें सौ प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 प्रश्न लघु उत्तरीय और आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रकार का होगा। इसमें 69 प्रश्न का उत्तर देना होगा। वहीं इंटर की बात करें तो इंटर में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछा जायेगा। इसमें 69 प्रश्न का उत्तर देना होगा। वहीं इंटर में जीवविज्ञान विषय की बात करें तो कुल 96 प्रश्न पूछा जायेगा। इसमें वस्तुनिष्ठ 70, लघु उत्तरीय 20 और दीर्घ उत्तरीय छह प्रश्न शामिल होगा। इसमें 48 प्रश्न का उत्तर देना होगा। इसकी जानकारी बोर्ड ने मॉडल पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड ने यह बदलाव इंटर और मैट्रिक के सभी विषयों में किया है। विकल्प बढ़ने से छात्रों को मिलेगी सुविधा। कोरोना संक्रमण के कारण 2021 में इंटर और मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्रों को यह सुविधा दी जा रही है। बोर्ड की मानें तो उत्तर देने वाले प्रश्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को उतने ही प्रश्न का देना है जितने प्रश्न का उत्तर छात्र 2020 की वार्षिक परीक्षा में देते रहे हैं। बोर्ड ने इसकी जानकारी छात्रों को मॉडल पेपर के माध्यम से बताया है। बोर्ड द्वारा प्रश्नों की संख्या बढ़ाने से प्रश्न पत्र में पन्नों की संख्या भी बढ़ जायेगी। मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज का होगा वहीं संस्कृत विषय का 21 पन्ने का प्रश्न पत्र होगा। बोर्ड की मानें तो छात्रों को मॉडल पेपर का अभ्यास करना चाहिए।