वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

पूर्व मंत्री नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह गया नगर के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने सर्किट हाउस में प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।बैठक में संगठनात्मक एवं भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से पूर्व मंत्री द्वारा बताया गया। डॉ कुमार ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी जीत है। भाजपा में पार्टी का उम्मीदवार होता है लेकिन चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है। बैठक में शामिल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक से मांग किया कि आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव में दलीय आधार पर करवाई जाए। जिससे पार्टी के निष्ठावान एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को भी निचली इकाई के रूप में भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यकर्ताओं की मांग पर प्रेम कुमार ने आश्वासन दिया कि वे पार्टी की बैठक में निश्चित रूप से दलीय आधार पर चुनाव कराने हेतु आलाकमान से कहूंगा। उन्होंने कहा विश्वास है कि आने वाले निकाय चुनाव निश्चित रूप से दलीय आधार पर होगा। जिसमें पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्त्ताओं को मौका मिलेग बैठक में बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा प्रभारी प्रमोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन कुमार सिन्हा, जिला मंत्री संतोष ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार, चारों मंडल के अध्यक्ष शंभू यादव, बंटी वर्मा, द्वारकाधीश प्रसाद सिन्हा, ऋषि लोहानी,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिन्हा,विकास कुमार, मंडल के पदाधिकारी सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।