वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल की रिपोर्ट
देशभर में विगत कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में अबतक 20 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। जिन्हें आज देशभर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम के तहत गया में चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस पार्टी, किसान कांग्रेस, इंटक, कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रमंडल प्रभारी मो सरवर खान, इंटक के प्रदेश सचिव सह गया जिला प्रभारी अशोक सिंह, कांग्रेस सेवादल के मुख्यसंगठक टिंकू गिरी, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अरुण कुमार पासवान, विनोद बनारसी, अमित कुमार,मो लाडला आलम, मो अकबाल, सुरेन्द्र मांझी, मनोज कुमार पान आदि ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताओ ने कहा की 2° की कड़ाके कि ठंड में देश के किसान खुले आसमान में कई दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं, परंतु केंद्र सरकार इनकी जायज मांगों को मानने के बजाय पूरे देश में अपने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता की फौज को भाजपा पूरे देश में किसान विरोधी काले कानून के झूठे फायदे बताने में लगा रखी है। नेताओं ने कहा कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ देश के सभी किसान संगठन, कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी पार्टी लगातार आंदोलन को जारी रखेंगे जब तक काला कानून वापस नहीं हो जाता।